भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने भव्य रैली के साथ दाखिल किया नामांकन… पार्षद प्रत्याशियों ने भी भरा पर्चा…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर की भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने मंगलवार को भव्य रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रायपुर संभाग प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर नगर निगम संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, अशोक बजाज, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुआ, ओंकार बैस, जिला मंत्री अमित मैशरी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नामांकन से पहले मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर आशीर्वाद लिया।

श्रीमती मीनल चौबे ने अपने निवास में भगवान श्रीराम-माता सीता सहित अन्य विग्रहों का पूजन कर नामांकन रैली का शुभारंभ किया।  जय श्रीराम के जयघोष के साथ मीनल चौबे अपने वाहन पर सवार हुईं। इसके साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा भव्य पैदल रैली निकली। रास्ते में बहुत से लोगों ने  रैली पर पुष्प वर्षा कर श्रीमती चौबे के प्रति समर्थन जताया।

श्रीमती चौबे के अलावा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतार सिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति फड़ताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव ने भी रैली में शामिल होकर नामांकन दाखिल किया।

मीनल ने मुख्यमंत्री से

भेंट कर लिया आशीर्वाद 

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है। इनमें चुनाव होने जा रहे है। बड़े सौभाग्य की बात है कि रायपुर की भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं। सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है, इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

तीन बार मौका मिलने पर भी कुछ

नहीं कर पाई कांग्रेस: मीनल चौबे

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा जो कि भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गया। इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है। मोदी जी की गारंटियां पूरी हुई हैं। भाजपा को इसका फायदा नगर निगम चुनाव में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *