मिसाल न्यूज़
रायपुर। कांग्रेस की रायपुर महापौर प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति दुबे अपने पति पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ एक्टिवा में नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ‘बाबा’, रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।


