महासमुंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से कांग्रेस नेता ऋषभ चंद्राकर ने भरा नामांकन

मिसाल न्यूज़

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता ऋषभ चंद्राकर ने आज महासमुंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से दावेदारी करते हुए नामांकन दाखिल किया।

ऋषभ चंद्राकर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करते रहा हूं। एनएसयूआई की छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहा। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में ख़ास कर छात्रों , युवाओं, मजदूर, किसानों के मुद्दों को हमेशा सजगता से उठाया है। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग में मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहा हूं। बागबाहरा- खल्लारी- महासमुंद- रायपुर से लेकर दिल्ली तक राजनीति में मेरी सक्रियता रही है। चंद्राकर ने बताया कि जिला पंचायत महासमुंद के क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरम, सिंघी, पाली, झारा, मुनगासेर, पचरी, जोबाकला, बारेकेलकला, नारतोरा, सिंघनपुर, पथरी, भटगांव, खल्लारी, मोहंदी, ओंकारबंद, चुरकी, हाड़ाबंद, अरण्ड, चरौदा, जामली, म.क. बाहरा, खुसरूपाली, बरबसपुर, कन्हारपुरी, गबौद, पचेडा, कामरौद, पोटिया, तुसदा, डुमरपाली, तमोरा, धरमपुर, ढोंड, खुटेरी, खमहरिया, आमाकोनी, कुरुभांटा एवं बोडराबांधा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *