मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा का कार्यरकर्ता सम्मेलन 31 जनवरी को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। सम्मेलन में विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव , रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम , वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बैस एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के विषय में बताते हुए भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव पूर्व हर क्षेत्र में पूर्ण रूपेण तैयार रहना चाहते हैं। हमें गर्व है कि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा, लोकसभा के साथ साथ रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलवाई। इस बार भी कार्यकर्ता जीत दिलाने की ओर अग्रसर हैं। सम्मेलन में रायपुर शहर की चारों विधानसभाओं के विधायक राजेश मूणत , सुनील सोनी , मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब , धरसीवां विधायक अनुज शर्मा , अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू , प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव और संभाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह उपस्थित रहेंगे।

