मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर चुनाव को लेकर आज एकात्म परिसर में भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक हुई। इस दौरान महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर को आइडल सिटी बनाएंगे।
बैठक में महिला मोर्चा , युवा मोर्चा , किसान मोर्चा , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जैसे सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज सुबह से बैठकों का दौर जारी रहा। एक के बाद एक हुई बैठकों में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।
बैठकों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत ने युवाओं से महापौर चुनाव में अपनी भूमिका तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा तरुणाई का हर चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आप सभी को 11 फरवरी तक दिन रात कार्य करने के लिए मुस्तैद रहना होगा ।
भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि दशकों के राजनीतिक अनुभव में क्षेत्र की जनता के साथ साथ महिला मोर्चा और युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। हमने नगर निगम के कांग्रेस के तानाशाह महापौर के खिलाफ कई आंदोलन किए, जिसमें युवामोर्चा और महिला साथियों का सहयोग अतुलनीय रहा है। हर सफल आंदोलन के पीछे युवाओं की ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ घर घर दिलवाने में महिला मोर्चा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यदि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एक साथ मिलकर पूरी ताकत से परिश्रम करेंगे जीत सुनिश्चित है।
बैठक के पश्चात महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों जैसे शंकर नगर वार्ड में भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश गुप्ता और चूड़ामणि वार्ड में पार्षद प्रत्याशी दीपक जायसवाल के साथ डोर टू डोर पहुंचकर स्थानीय जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
एकात्म परिसर में आहूत मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा किसान नेता संदीप शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, भाजपा जिला मंत्री अमित मैशेरी, तुषार चोपड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, जिला महामंत्री प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष राहुल राव, अश्वनी विश्वकर्मा, वंदना मुखर्जी, सुषमा निर्मलकर, कामिनी देवांगन, पुष्पा साहू, प्रीति रावत, फुलमनी सोनवानी, संगीता जैन, सविता साहू, अनीता वर्मा, सरोज साहू, मीना सेन, अनीता पंडित और कमला रंधावा सहित जिला भाजपा प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

