मिसाल न्यूज़
रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के आज रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उनका बुके से आत्मीय स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि महापौर को शहर का प्रथम नागरिक माना जाता है। प्रोटोकाल के तहत राष्ट्रपति के आगमन पर महापौर की ओर से राष्ट्रपति के स्वागत की परंपरा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति का आगमन हुआ था।