नगर निगम जोन 5 एवं 7 हेतु गणेश प्रतिमाएं विक्रय के लिए लाखे नगर मैदान तय…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने आज गणेश प्रतिमा बनाने वाले कुम्हार प्रतिनिधियों की बैठक ली। तय हुआ कि गणेश प्रतिमाओं का विक्रय लाखे नगर मैदान में होगा। लाखे नगर मैदान के बजाय कहीं और गणेश प्रतिमाएं बिकती दिखीं तो नगर निगम विधिसम्मत कार्यवाही करेगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक एवं जोन 7 कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव सहित जोन 5 व 7 के अन्य जोन अधिकारियों और कुम्हार समाज के  प्रतिनिधियों के सााथ बैठक की। जायसवाल ने कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि हर वर्ष श्रीगणेश उत्सव के दौरान सड़क पर गणेश प्रतिमाओं के विक्रय करने के कारण शहर में यातायात व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यातायात व्यवस्थित बनाये रखने महापौर ने जोनों में 1 स्थान निर्धारित कर व्यवस्थित रूप से श्री गणेश मूर्तियों का विक्रय करने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। महापौर के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 एवं जोन 7 के क्षेत्र के कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों के लिए ईदगाहभाठा लाखे नगर मैदान गणेश प्रतिमाओं के विक्रय के लिए निर्धारित किया गया है।

बैठक में मूर्तिकार संघ के अध्यक्ष शुद्धउ प्रजापति, रवि प्रजापति, कुंती प्रजापति एवं अरूण प्रजापति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *