नगर निगम जोन 2 के सभी 7 वार्डों में कार्यरत 300 सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का सम्मान… पूरा हुआ 1 हजार प्रोत्साहन राशि देने का वादा…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर को देश में  रैंकिंग में चौथा स्थान मिलने और गार्बेज फी सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ में पहला 7 स्टार बनने पर आज नगर निगम के जोन 2 में आने वाले सभी 7 वार्डों में कार्यरत 300 सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ एवं निगम कमिश्नर विश्वदीप ने सम्मान किया। कार्यक्रम फाफाडीह चौक के पास स्थित जोन 2 दफ्तर परिसर में आयोजित था।

इस  अवसर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता दीदियां व सफाई मित्र नगर निगम की सफलता की कुंजी हैं। इनके योगदान के ही कारण रायपुर नगर निगम को पूरे देश में स्वच्छता बेहतर होने के कारण सम्मानित किया गया। महापौर ने राखी पर्व के पूर्व इस आयोजन के लिए जोन 2 के सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को 1000-1000 रू की नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करने पर सभापति सूर्यकात राठौड़ सहित जोन 2 के वार्ड पार्षदों, जोन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहा।

सभापति सूर्यकात राठौड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राखी के पूर्व सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों को रायपुर नगर निगम 1000-1000 रू नगद प्रोत्साहन राशि दे एवं सम्मानित करे, इस हेतु महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं कमिश्नर विश्वदीप के साथ मिलकर हमने यह बड़ा कदम उठाया। जोन 2 में इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित होना हम सब के लिए गौरव की बात है। सभापति ने सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों के शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य में हर मौसम में दिये जाने वाले योगदान को सराहा।

निगम कमिश्नर विश्वदीप ने कहा कि शहर का गौरव बढ़ाने वाली स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों का सम्मान बेहतरीन आयोजन है। इसके लिए उन्होंने सभापति सूर्यकांत राठौड़ एवं जोन 2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे सहित जोन के अधिकारियों व कर्मचारियों की पूरी टीम को सराहा।

सम्मान समारोह में नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग अध्यक्षा श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोड़ियार, पार्षदगण श्रीमती रामहिन कुर्रे व खगपति सोनी, अपर कमिश्नर (स्वास्थ्य) विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 2 कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता पी.डी. घृतलहरे एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता पी. डी. घृतलहरे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *