रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने आज रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी के हीरापुर स्थित प्रेरणा आश्रम में दृष्टिबाधित बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

भंसाली ने उन बहनों के साथ समय बिताकर पारिवारिक माहौल को जिया। बहनों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। भंसाली ने बताया कि वे लगातार विगत 18 वर्षों से प्रेरणा आश्रम में दृष्टिबाधित बालिकाओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाते आ रहे हैं।

