53 वीं पुण्य तिथि पर नगर निगम ने मिनी माता को याद किया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं समाज सुधारिका मिनी माता की 53 वीं पुण्य तिथि पर आज पुराना बस स्टैण्ड पंडरी में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर निगम ने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने मिनी माता के प्रदेश हित में उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि दी। इस अवसर पर नगर निगम राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार भारती बागल, पूर्व पार्षद सुन्दरलाल जोगी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष के. पी. खांडे, छत्तीसगढ़ राज्य गुरू घासीदास शोध पीठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जे. आर. सोनी, सेवानिवृत्त डीएफओ एच. एल. रात्रे, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुन्दरलाल लहरे, एल. एल. कोसले, खेदु बंजारे, अंजोर दास बंजारे, बाबा डहरिया एवं नगर निगम जोन 2 कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *