सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने शहीद स्मारक में लहराया तिरंगा… महापौर, सभापति एवं निगम कमिश्नर को सौंपा जाएगा ज्ञापन…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर आज छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने रजबंधा स्थित शहीद स्मारक भवन में ध्वजारोहण किया। संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा भी हुई। चूंकि शहीद स्मारक भवन का निर्माण नगर निगम ने किया है, अतः भवन से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का प्रतिनिधि मंडल जल्द महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर एवं निगम कमिश्नर विश्वदीप से मिलेगा।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान के बाद शहीद स्मारक भवन में ही सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक हुई, जिसमें संगठन के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ने कहा कि चूंकि शहीद स्मारक भवन के निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका रही है, अतः जिन उद्देश्यों को लेकर शहीद स्मारक का निर्माण हुआ उन उद्देश्यों को ही लेकर हमें आगे बढ़ना है। जल्द कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल महापौर, सभापति एवं निगम कमिश्नर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। रायपुर नगर निगम कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण दुबे, अनिल गुप्ता एवं अजय जैन ने भी अपने विचार रखे। बैठक समाप्ति के बाद सेनानी परिवार के बाल कलाकार कुशाग्र शर्मा ने देशभक्ति पर बनाई अपनी पेंटिंग उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष को भेंट की।

ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं बैठक में मुरली मनोहर खंडेलवाल, संगठन के महामंत्री सुनील बाजारी, श्रीमती बबीता नत्थानी, शैलेंद्र राठौर, अरुण दुबे, अखिलेश त्रिपाठी, मंगल सिंग, चंद्रकांत पांडे, अनिल गुप्ता, राजेंद्र कुमार उमाठे, डॉ. किशोर अग्रवाल, पी आर अहीर, अजय जैन, धर्मेन्द्र पंड्या, गोविंद खंडेलवाल, राजेंद्र जंघेल,  रमा जोशी, डॉ.  रेखा जोशी, अनिरुद्ध दुबे, किशन बाजारी, मुकेश बावरिया, फूलवती बाई एवं अवध बिहारी यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *