रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। समिति में प्रेम बिरनानी, राहुल जैन, श्यामसुंदर अग्रवाल, सुश्री हर्षिला रूपाली शर्मा, पवन सिंघानिया, कमलेश शर्मा, कृष्ण कुमार अवधिया एवं जब्बार डग्गली को स्थान दिया गया है।
यह नियुक्तियाँ केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नामित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की रीढ़ हैं। बीएसएनएल टीएसी में हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधियों की भागीदारी से रायपुर संसदीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएँ और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही होगी।

