कांग्रेस जवान से पहलवान तक वैक्सीन से संगीन तक दुष्प्रचार करने का काम करती है- संतोष पांडेय

मिसाल न्यूज़

रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संसद के भीतर हुई चर्चा हमेशा महत्वपूर्ण होती है लेकिन कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ सिध्दी के लिए ही सदन में चर्चा पर शामिल नहीं होती है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हम जब प्रतिपक्ष में थे सार्थक चर्चाओं से सदन की गरिमा को और मजबूत बनाकर राष्ट्र हित में अपनी महती भूमिका निभाते रहे। कांग्रेस सदन में हो रही गंभीर चर्चाओं में हिस्सा लेने के बजाय अपने कथित प्रयासों से देश को भ्रमित करने का काम करती है जिसे देश की जनता भलिभांति समझती है। कांग्रेस जवान से पहलवान तक वैक्सीन से संगीन तक दुष्प्रचार करने का काम करती है।

एकात्म परिसर में आज पत्रकार वार्ता में सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चला। इस दौरान कुल 21 बैठकें हुईं। सत्र में 14 विधेयक लोकसभा में पेश किए गए, एक विधेयक वापस लिया गया और 12 विधेयक लोकसभा में पारित हुए। इस दौरान विपक्ष ने सदन चलने नहीं दिया। बार-बार के व्यवधानों के चलते सदन का सत्र प्रभावित रहा। 130 घंटे के कुल समय में से केवल 37 घंटे ही कार्यवाही हो पाई। लोकसभा में मानसूत्र के दौरान कई अहम् विधेयक पारित किए गए, जिनमें आयकर (संशोधन) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक 2025, ऑनलाइन गेमिंग (प्रोत्साहन और विनियमन) विधेयक 2025, सहित कुल 12 विधेयक को संयुक्त समिति को सौंपा गया। यह सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण फैसले होंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणीग्राही, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय तथा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *