मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने आज कुछ अफसरों के कार्यों का विभाजन किया। निगम के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जोन 3 कमिश्नर रमेश जायसवाल को निगम मुख्यालय, प्रभारी उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती प्रीति सिंह को जोन 3 कमिश्नर, उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती जागृति साहू को राजस्व, बाजार एवं नजूल विभाग, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय को स्वास्थ्य अधिकारी, एनयूएलएम, एमएमयू,रजिस्ट्रार जन्म -मृत्यु, विवाह पंजीयन, प्रभारी उपायुक्त मुख्यालय मोनेश्वर शर्मा को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ आईटी कार्य का प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है। उपायुक्त मुख्यालय डॉक्टर अंजलि शर्मा को पूर्व में सौंपे गए कार्यों में राजस्व, बाजार एवं नजूल विभाग और आईटी के कार्य से मुक्त करते हुए शेष कार्य यथावत् रखते हुए प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपा गया है। निगम कमिश्नर ने उक्त प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रीति सिंह पूर्व में भी जोन 3 की कमिश्नर रह चुकी हैं।

