मीनल, सूर्यकांत एवं गिदवानी ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर एवं नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

शहीद भगत सिंह की 118 वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करने नगर निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित शहीद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, एमआईसी सदस्यगण श्रीमती संजना संतोष हियाल एवं अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर दीपक क्लाडियस, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा एवं नगर निगम जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *