मिसाल न्यूज़
रायपुर। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 2 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक महादेव घाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुंड में होगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम व्दारा खारून नदी से लगकर विसर्जन कुंड बनाया गया है।
नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप व्दारा विसर्जन हेतु जोन कमिश्नरों सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी गई है। जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल को महादेव घाट में लाईट, केन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर एवं साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के निर्देशानुसार नदी में स्थायी कुंड में विसर्जित बांस बल्ली एवं अन्य दूसरी सामग्रियों को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाये जाने जोन 8 के अफसरों-कर्मचारियों को कहा गया है। ध्वनि एवं वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को को सूचित कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के संबंधित निगम अधिकारियों को कहा गया है।

