पार्षद ने थाने में की शिकायत- सोशल मीडिया में मुहिम चलाकर मेरी छवि की जा रही धूमिल

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद देवदत्त द्विवेदी ने मोवा-पंडरी थाना में शिकायत की है कि सोशल मीडिया में षड़यंत्रपूर्वक मेरे खिलाफ मुहिम चलाते हुए मेरी छवि को धूमिल करने का  प्रयास किया जा रहा है।

थाने में लिखित शिकायत करते हुए देवदत्त व्दिवेदी ने कहा कि विगत 28 सितंबर को एलआईसी कॉलोनी मोवा निवासी अतुल कुमार मिरानी द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसके द्वारा मुझे पैसे नहीं दिए जाने के कारण मैंने नगर निगम में शिकायत दर्ज करवाकर उसके मकान को तुड़वा दिया। उसके व्दारा इस संबंध में वाइस रिकॉर्डिंग होने का उल्लेख किया गया है। वास्तविकता यह है कि लेन-देन के संबंध में कोई वाइस रिकॉर्ड नहीं है। न ही मेरे द्वारा कोई रकम की मांग की गई है। यह षड़यंत्रपूर्वक मेरी छवि धूमिल करने की नियत से सोशल मीडिया में दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस कारण मैं मानसिक रूप से आहत हूं। थाना प्रभारी से अनुरोध है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *