महापौर की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक… 11 प्रकरणों में सुनवाई, 4 निराकृत…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में आज नगर निगम की अपील समिति की बैठक हुई। बैठक में अपील समिति के सदस्यगण राजेश गुप्ता, महेन्द्र औसर, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, विनय पंकज निर्मलकर सहित नगर निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू एवं निगम अधिवक्ता टी. आर. गुप्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महापौर अपील समिति की पदेन अध्यक्ष हैं। अपील समिति ने अधिनियम अनुसार 11 प्रकरणों की प्रकरणवार सुनवाई करते हुए उसमें उभय पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना। 4 प्रकरणों को निराकृत करने आदेश दिया। इसके अलावा पूर्व के 3 लंबित प्रकरणों को निराकृत करने का आदेश दिया। शेष 7 प्रकरणों की सुनवाई हेतु अपील समिति द्वारा अगली तिथि तय करने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *