रायपुर में सभी जोन कमिश्नरों को बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी… जिला, अनुभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर जिले में बाढ़ एवं अन्य नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी जोन कमिश्नर, जोन क्रमांक 1 से 10 तक अपने जोन के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समीति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार रायपुर ज़िले के नोडल अधिकारियों में जिला स्तर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, रायपुर अनुभाग में एसडीएम नंदकुमार चौबे, आरंग अनुभाग में एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, अभनपुर अनुभाग में एसडीएम रवि सिंह एवं तिल्दा अनुभाग में एसडीएम आशुतोष देवांगन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रायपुर तहसील में तहसीलदार राममूर्ति दिवान, धरसींवा तहसील में बाबूलाल कुर्रे, आरंग तहसील में श्रीमती ज्योति मसियारे, मंदिर हसौद तहसील में विनोद साहू, अभनपुर तहसील में श्रीमती सीता शुक्ला, गोबरा नवापारा तहसील में विक्रांत सिंह राठौर, तिल्दा तहसील में राम प्रसाद बघेल एवं खरोरा तहसील में शेखर मंडई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *