मिसाल न्यूज़
रायपुर। लेदर बॉल क्रिकेट मैच में राजधानी रायपुर के 13 वर्षीय आरव राज ने 352 इनिंग में 10 हजार 143 रन बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। आरव के पिता संतोष सोनू छत्तीसगढ़ी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक एवं डीओपी (कैमरामेन) हैं।
आज जहां कितने ही बच्चे मोबाइल में खोते जा रहे हैं बाहर के मैदान को भूल गए हैं वहीं आरव जैसे भी कुछ बच्चे होते हैं जिनकी जिन्दगी में कुछ कर गुजरने का लक्ष्य है। आरव ने पहला मैच 5 साल की उम्र में 24 दिसंबर 2017 को खेला था। वह राइट हैंड बैट्समैन है। अब तक वह 10 हजार 143 रन बना चुका है। आरव ने साबित कर दिया कि कीर्तिमान स्थापित करने उम्र कोई बाधा नहीं होती बस आपकी इच्छा होनी चाहिए। आरव 10 हजार रन पूरा करने के बीच 24 सेंचुरी एवं 52 हाफ सेंचुरी मार चुका है।

