मिसाल न्यूज़
यू ट्यूब चैनल लोक रंग सिनेमा पर हाल ही में शॉर्ट फिल्म ‘अनकहा’ रिलीज़ हुई। फ़िल्म 3 पात्रों हर्षवर्धन, पूरन किरी एवं दीपा महंत पर केन्द्रित है। तीनों ही कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है।

‘अनकहा’ की कहानी भावनाओं के उस ताने-बाने पर बुनी गई है, जिसे अक्सर लोग बयां नहीं कर पाते। हर्षवर्धन, पूरन किरी एवं दीपा महंत के चेहरे के हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी को काफ़ी सराहना मिल रही है। ‘अनकहा’ के प्रोड्यूसर आनंद देव चंद्राकर हैं, जिन्होंने कहानी की गहराई को समझते हुए इसे एक शानदार फ़िल्मी स्वरुप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं निर्देशन की कमान निखिल और आयुष की युवा जोड़ी ने संभाली है। दोनों निर्देशकों ने मिलकर पिता व पुत्र की कहानी को संजीदा ढंग से पर्दे पर उतारा है। पिता का किरदार पूरन किरी एवं पुत्र का हर्षवर्धन ने निभाया है। फ़िल्म की कहानी आख़री तक बांधे रखती है।

