कर्मचारी एकता एवं प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ ने महापौर को दी सूचना… 18 को रहेंगे हड़ताल पर…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर नगर निगम में पहली बार नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ एवं प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ मिलकर आंदोलन करने जा रहे हैं। 18 जून को दोनों संघ के आह्वान पर निगम के अधिकारी-कर्मचारी  सामूहिक अवकाश पर रहते हुए कलम बंद रखेंगे। धरना प्रदर्शन करने के बाद रैली भी निकालेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे को 18 जून को काम बंद व कलम बंद हड़ताल की जानकारी दी।

रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने बताया कि 9 मांगों को लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी  15 से 17 जून तक काली प‌ट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराए। मांगों के संबंध में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ से भी चर्चा हुई। सभापति ने स्वीकार किया कि सभी मांगें महत्वपूर्ण हैं। 15 से 17 जून तक लगातार 3 दिन कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए भोजन अवकाश में एकत्र होकर निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों में नारेबाजी कर विरोध जताया था।

9 सूत्रीय मांगें हैं-  2004 के बाद नियुक्त समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन ओपीएस योजना लागू किया जाए। मांगों को नवीन सेटअप में शामिल किया जाए। नगर निगम के नियमित समस्त अधिकारी कर्मचारी की बहाली की जाए। कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की जाए। प्लेसमेंट कर्मचारियों को न्यूनतम 20000 रूपये वेतन दिया जाए। प्लेसमेंट कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा प्रदान करें। बैंक के माध्यम से 1 करोड़ की बीमा सुविधा शासकीय कर्मचारियों की तरह निगम कर्मचारियों को दी जाए। पात्र अधिकारियों, कर्मचारियों को समय सीमा में पदोन्नति का लाभ दिया जाए। रविवार को पूर्ण रूप से अवकाश प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *