मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी उप अभियंता शुभम तिवारी एवं संबंधित अनुबंधित ठेकेदार उपस्थित थे। अनुबंधित ठेकेदार ने महापौर से महाराजबंध तालाब के एसटीपी का कार्य पूर्ण कर ट्रायल प्रारंभ करने 10 दिनों का समय मांगा । महापौर ने 10 दिनों के भीतर ट्रायल काम पूरा करने कहा। 10 दिनों में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस लिमिटेड के भुगतान पर रोक लगाने की चेतावनी दी।

