कांग्रेस कार्यालय घेराव आंदोलन में भाजपा शंकर नगर मंडल ने लिया हिस्सा

रायपुर। भाजपा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने टर्निंग पॉइंट चौक में इकट्ठे हुए। वहां से कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास का जो घेराव किया था उसके जवाब में भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा सभी मंडलों से कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आह्वान किया गया था।

राम प्रजापति ने बताया कि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा  एवं रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में भाजपा शंकर नगर मंडल से प्रदेश प्रवक्ता नलनीश ठोकने, जिला मंत्री अर्चना हुकरे, जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप खेलकर, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू,सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष पंकज जगत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल, शंकर नगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा, संजय कश्यप, मंडल महामंत्री हरिवंश वर्मा, सुधीर चौबे, उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, अविनाश चटर्जी, अनूप वर्मा, आकाश तिवारी, लता जगत, राम तांडी, शम्भू लवंशी, वर्षा सहिश, जय कुमार डे, सूरज यादव, प्रीतम महानंद , आकाश बलानी, जीवेन्द्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, विजय छुरा, विशाल बाग,गंगाधर बघेल,दीपक ग्वाल, राज सोना,कुलविंदर सिंह, नवीन वर्मा, भाजपा शंकर नगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा रात्रे सहित सौ से अधिक लोग आंदोलन का हिस्सा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *