गढ़कलेवा में हुआ छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘लोक परलोक’ का ओपन मीट

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राजधानी रायपुर के गढ़कलेवा में आज धनेश साहू व आराधना साहू स्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘लोक परलोक’ का ओपन मीट हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन एवं  विशिष्ट अतिथि प्रोड्यूसर मोहन सुंदरानी थे। ‘लोक  परलोक’ 7 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है।

मोना सेन एवं मोहन सुंदरानी ने फिल्म के निर्माता अशोक तिवारी एवं निर्देशक जॉनसन अरुण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनेश एवं आराधना जैसे फेमस कलाकारों से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाल करेगी। निर्माता अशोक तिवारी ने फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभवों पर प्रकाश डाला। तिवारी ने डायरेक्टर  जॉनसन अरुण के काम के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए अपनी पूर्व की फ़िल्मों के डायरेक्टर पुष्पेंद्र  सिंह एवं एजाज वारसी को भी याद किया। हीरो धनेश एवं हीरोइन आराधना ने मंच से मीडिया व  दर्शकों से सीधे संवाद किया। फ़िल्म के संगीतकार सुनील सोनी ने फिल्म के सुपरहिट गीत को मंच से प्रस्तुत करते हुए वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *