कचना श्मशानघाट की बदहाल स्थिति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

रायपुर। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड कचना स्थित मातृ-पितृ श्मशान घाट में गंभीर जलभराव एवं जल निकासी की समस्या को लेकर वार्डवासियों द्वारा “मातृ-पितृ श्मशान घाट बचाओ – जनहित हस्ताक्षर अभियान” प्रारंभ किया गया है। अभियान के माध्यम से सांसद, धरसींवा विधायक, महापौर, कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल एवं स्थायी समाधान की मांग की जाएगी।

कांग्रेस नेता गावेश साहू ने कहा कि लगातार जलभराव के कारण श्मशानघाट तालाब का रूप ले चुका है, जिससे अंतिम संस्कार एवं दफन संस्कार के दौरान शोकाकुल परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट से लगी जल निकासी नाली के अवरुद्ध होने से समस्या और गंभीर हो गई है। यदि शासन-प्रशासन, वार्ड के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्डवासियों के साथ नगर निगम मुख्यालय एवं जोन 9 कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा।

इस हस्ताक्षर अभियान में गावेश साहू, चोवालाल साहू, कन्हैयालाल साहू, गिरवरराम साहू, विजय साहू, दीपक साहू, नरेंद्र साहू, देवनारायण साहू, कौशल साहू, कैलाश देवरा, आशीष साहू, बंटी निर्मलकर, शिवकुमार साहू, कृपा साहू, कृष्णा साहू, किशन साहू, राकेश साहू, भोला विश्वकर्मा, मुकुंद साहू, शैलेंद्र साहू, मिथिलेश पटेल, गुलाल यादव, विक्रम साहू, गोपाल साहू, लोकनाथ साहू, विष्णु साहू, विक्रम धीवर, कमल साहू, तरण दास, बाबूलाल साहू, सीताराम साहू, धर्मेंद्र साहू, बंटी यादव, बाला साहू, सरस्वती पटेल, सीताराम यादव, यशोदा बाई पटेल, युगल किशोर वर्मा, आशीष वर्मा, सुखनंदन साहू, शिव साहू एवं जीवनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और अभियान को अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *