मिसाल न्यूज़
रायपुर। विश्व ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई की स्मृति में 7 अगस्त को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में होने जा रहे ‘आरूग सम्मान’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक अलीम बंशी, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने फ़िल्म अभिनेता डॉ. अजय सहाय एवं नायिका हेमा शुक्ला मौजूद थीं। आयोजक अलीम बंशी ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति देने का अनुरोध किया।

