मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय आमसभा की बैठक राजधानी रायपुर के कर्मचारी भवन सप्रे शाला परिसर में हुई l संघ के वर्तमान प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी पुनः निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित हुए l

इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए संघ के जिला अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया l सभा में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं एवं संघीय गतिविधियों पर चर्चा हुई l शासन स्तर पर लंबित मांगों के लिए आंदोलन करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा l चंद्रशेखर तिवारी के निर्भीक एवं कुशल नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताते हुए संगठन हित में उनकी दूरदर्शी सोच एवं संगठनात्मक आवश्यकता को देखते हुए संघ के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष का चुना। सभा में संघ के वरिष्ठ सदस्यों, जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त सदस्यों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गयाl
आमसभा में संघ के संरक्षक रामाधार साहू, राजेंद्र चंद्राकर, रुपेश तिवारी, हरिवल्लभ शर्मा, जिला अध्यक्ष चंदू चंद्राकर, राकेश राजेश पाण्डेय (धमतरी ) अर्जुन क्षत्रिय, निधि जायसवाल (जांजगीर ) दिलीप तिवारी (महासमुंद ) एम आर खान, बसंत द्विवेदी (गरियाबंद ) चंद्रशेखर पाण्डेय, कौशल कौशिक (बिलासपुर ) गोवर्धन विश्वास (पेंड्रा मरवाही ) फारुख कादरी (रायपुर ) सोहन भगत (जशपुर ) अनिल रात्रे (कोरबा ) नवीन केशरी (अंबिकापुर ) सहित मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, देवेंद्र साहू, आयुष सिंह, विजय वर्मा, रविंद्र मरकाम,अरुण ध्रुव, दीपांकर मंडल, करीम खान, सहित ब्लाक तहसील अध्यक्ष उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन मुक्तेश्वर देवांगन ने किया l

