रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों के समाधान हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला।
संघ ने कर्मचारी हित में केंद्र के समान देय तिथि जनवरी 2026 से एरियर राशि, मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को को संपूर्ण सेवाकाल
में चार स्तरीय वेतनमान देने तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुष्ठ कार्यक्रम कार्यरत एन. एम. ए. एवं पी. टी. को सभी नियमों को शिथिल कर एक बार छूट देने, पदोन्नति देने संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक, महामंत्री बोधीराम निषाद, खुमान सिंह ठाकुर, डॉ विनोद वर्मा एवं डी एन साहू शामिल थे।

