मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत तकनीकी निरीक्षण दल का गठन किया है जिसमें मुख्यालय में पदस्थ प्रभारी मुख्य अभियंता संजय बागड़े, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, सहायक अभियंता शैलेन्द्र पटेल एवं उपअभियंता रमेश पटेल शामिल किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार तकनीकी निरीक्षण दल विभिन्न जोनों में चल रहे निर्माण कार्यों का आवश्यकतानुसार नियमित निरीक्षण तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण करेगा। निरीक्षण दल नगर निगम मुख्यालय में निर्माण कार्यों से संबंधित पहुंची शिकायतों के संबंध में स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण भी करेगा। इस संबंध में आवश्यक तकनीकी प्रतिवेदन निगम कमिश्नर के समक्ष दल प्रस्तुत करेगा।

