भागवत कथा में गूंजी बाल कृष्ण लीला… गोवर्धन पूजा की दिव्य झांकी ने मोहा मन… मीनल चौबे व कुलदीप जुनेजा हुए भक्ति भाव में मग्न…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। शांति नगर स्थित माता वैष्णव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज श्री अभिनंदन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के जन्मोत्सव के बाद की लीलाओं का सजीव वर्णन किया।

महाराज जी ने आज भगवान के नामकरण की कथा सुनाई। उन्होंने बताया किआचार्यों ने नंद बाबा के घर जाकर बालक का नाम कृष्ण रखा, जो सबके मन को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। इसके बाद भगवान की मनमोहक बाल लीलाओं – माखन चोरी, ऊखल बंधन, और यशोदा माता को मुख में पूरे ब्रह्मांड के दर्शन कराने की लीला का सचित्र वर्णन किया।

महाराज जी ने बताया कि कैसे इंद्र के अभिमान को तोड़ने के लिए नन्हे से कन्हैया ने अपनी छोटी अंगुली पर गिरिराज गोवर्धन पर्वत को सात दिन-सात रात तक उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। इस प्रसंग को सुनकर पूरा पंडाल “गिरिराज धरण की जय” के जयकारों से गूंज उठा। इसके साथ ही माता यशोदा द्वारा भगवान को लगाए गए छप्पन भोग की जीवंत झांकी का दर्शन कराया गया। भगवान के सखाओं के साथ की गई लीलाओं का भी भावपूर्ण चित्रण महाराज जी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख यजमान के रूप में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने विशेष रूप से भगवान की बाल लीला का दर्शन, पूजन किया और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया।

आज की कथा में विशेष अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं नगर निगम एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और कथा का रसपान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *