सभापति ने घर में विराजित गणेश प्रतिमा का नगर निगम व्दारा बनाए कुंड में किया विसर्जन

रायपुर। आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने अपने घर में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में जाकर श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया।

सभापति ने सभी नगरवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए  पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *