रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर निवासी रितेश पाल हाल ही में मुंबई में इडियाज़ बेस्ट डॉसर सीजन 5 के विजेता घोषित हुए। रितेश पाल के रायपुर आगमन पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन ने शॉल पहनाकर मोमेंटो भेंटकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर जुनेजा ने रितेश को बधाई देते हुये आगे भी इसी तरह राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाये रखने की बात कहते हुए शुभकामनाएं दी। श्री कुमार मेनन ने रितेश पाल के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील भुवाल, संजय सोनी, मिलिंद गौतम कमल धृतलहरे, सागर तांडी, आकाश नाग, बसतो बेहरा, महेंद्र बाघ, राधे नायक, जगन्नाथ नायक. दसरथ तांडी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

