मिसाल न्यूज़
रायपुर। युवा कैट (YUVA CAIT) द्वारा आयोजित मासिक बिजनेस मीट में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवा कैट के पदाधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों के साथ संवाद किया तथा व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं मार्गदर्शन साझा किया।
युवा कैट के प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि संगठन की मासिक बिजनेस मीट का उद्देश्य व्यापारियों को एक-दूसरे से जोड़ना, नए व्यावसायिक संबंध विकसित करना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा व्यापार के नए अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा करना है। इसके साथ ही व्यापारियों को प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
YUVA CAIT पिछले लगातार 3 वर्षों से नियमित रूप से Business Meet का आयोजन करता आ रहा है। इन बैठकों के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं युवा उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने व्यवसाय को प्रस्तुत करने और नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने का अवसर मिला है। संगठन का प्रयास है कि व्यापारियों के लिए एक ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाए, जहां आपसी सहयोग, रेफरल और नेटवर्किंग के माध्यम से सभी के व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलें।
बिजनेस मीट के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने अपना व्यवसाय परिचय एवं प्रोफाइल प्रस्तुत किया, जिससे सभी प्रतिभागियों को एक-दूसरे के व्यवसाय, सेवाओं एवं कार्यक्षेत्र को समझने का अवसर मिला। इस दौरान व्यापारिक नेटवर्किंग, आपसी सहयोग, रेफरल एवं नए व्यावसायिक संपर्क विकसित करने को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित व्यापारियों एवं युवा उद्यमियों से संवाद करते हुए व्यवसाय में निरंतर सीखने, आपसी सहयोग और बेहतर संबंधों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने YUVA CAIT द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही Business Meet की पहल की सराहना की तथा व्यापारियों और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।
इस मीटिंग में मुख्य रूप से कैट के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल समेत दीपक विधानी, CA मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, रौनक पटेल, सुशील लालवानी, अमित गुप्ता, मितेश पटेल, विवेक सिंह, राज खेलवानी, विशाल वरयानी, रोहित पटेल, नागेश साहू,, सुरेश वासवानी, पीयुश गोकलानी, भास्कर साहू, ललित साहू, राकेश गुप्ता, दिलीप तिवारी,विश्वमोहन, अमित प्रजापति, गौतम झा, अनमोल साहू, मनीष कुमार सोनी, भावेश ठक्कर, शंकर पटेल, विजय पटेल, प्रकाश कोशकर, प्रकाश माखीजा, हर्षवर्धन गुप्ता, लक्ष्य टारगेट, वैभव साहू, रवि तुली, वैभव सालुंखे, नरेश मखीजा, निलेश मुंद्रा, राजेश आर्या, जयरात गुरनानी, ओम लहरे, नवीन सुराणा, विक्रम शर्मा, घंनश्याम सिन्हा, खेमराज साहू, पिंटू कुमार, यश पटेल, श्रेया अग्रवाल, साक्षी पिल्लई, पारिक सुकटेल, राम चैधरासिया एवं जय साहू आदि उपस्थित रहे।

