मारुति बिजनेस पार्क के दो बड़े बकायादारों के ठिकानों पर नगर निगम ने लटकाया ताला

मिसाल न्यूज़

रायपुर। ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड अंतर्गत मारुति बिजनेस पार्क में दो बकायादारों अनीता दयाल एवं साईंप्रकाश डेवलपमेन्ट द्वारा वर्ष 2018-19 से बकाया राशि क्रमशः 1 लाख 31 हजार 628 रूपये एवं 1 लाख 80 हजार 607 रूपये अदा नहीं किए जाने पर नगर निगम ने आज दोनों संस्थाओं के शटर पर ताला लगा दिया। निगम के जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी, मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, देवेन्द्र नेताम, रवि सोनी, मयंक यादव एवं मनीष खुंटे की उपस्थिति ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *