रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार गोल्हानी तथा सेवानिवृत्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/ अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता जितेन्द्र कुमार नेताम एवं प्रशासकीय अधिकारी शिवराम सिंधारे से मिला। प्रतिनिधि मंडल व्दारा इनसे उप-अभियंताओं के चार स्तरीय समयमान वेतन प्रकरण एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल में जयराम पटेल, शैलेन्द्र अग्रवाल, उमाशंकर साहू, एन.के.कन्नोजे एवं श्री बंछोर शामिल थे।
मांगों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात
