महापौर मीनल चौबे को जन्म दिन पर बधाई देने वालों का तांता

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे के जन्म दिन पर आज उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

महापौर निवास पहुंचकर विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी व मोतीलाल साहू, राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ समेत बड़ी संख्या में निगम-मंडलों के पदाधिकारीगण, नगर निगम मेयर इन कौंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, भाजपा नेतागण व कार्यकर्तागण, नगर निगम के अफसरों व कर्मचारियों ने श्रीमती मीनल चौबे को जन्म दिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *