मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का प्रांतीय चुनाव 25अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जी.ई. रोड स्थित शहीद स्मारक भवन में होने जा रहा है। प्रथम चरण में आमसभा होगी, जिसमें अपनी बात रखने के लिए प्रति सदस्य को अधिकतम 5 मिनट बोलने की अनुमति होगी। आमसभा के पश्चात् निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सविता पाठक, प्रदीप नारायण तिवारी एवं अरुण दुबे होंगे।

