मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें सुनील कुमार बाजारी अध्यक्ष एवं महेश दुबे सचिव निर्विरोध सचिव निर्वाचित हुए।
रविवार को जीई रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की वार्षिक आमसभा हुई। सभा में विगत 2 वर्षों की गतिविधियों के साथ ऑडिट प्रतिवेदन सुनील कुमार बाजारी एवं शैलेन्द्र राठौर द्वारा प्रस्तुत किया। राजेन्द्र उमाठे व्दारा लाए गए नवीन सृजन पदों के प्रस्ताव पर आमसभा के सर्वसम्मति से अनुमोदन पश्चात् प्रांतीय प्रबंधकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से संरक्षक श्रीमती सविता पाठक प्रदीप नारायण तिवारी, अरुण दुबे, अनिल गुप्ता एवं मुरली मनोहर खण्डेलवाल, अध्यक्ष सुनील कुमार बाजारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा व अशोक ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता नत्थानी महेश वर्मा प्रभात केयूर भूषण मिश्रा पी. संतोष नायडू, शरद अग्रवाल व डॉ. दीपक शर्मा, सचिव महेश दुबे, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, संयुक्त सचिव प्रहलाद मिश्रा, सह सचिव अमर सिंह अजमानी, मुकेश चोपड़ा, धर्मेन्द्र पंड्या व डॉ. शिरीष शर्मा विधिक सलाहकार श्रीमती सुधा कसार, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध दुबे, कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम दास जोशी बसंत कश्यप अभिषेक जैन अजय सोनी पंकज अग्रवाल डॉ. अखिलेश त्रिपाठी शैलेन्द्र राठौर राजेन्द्र चतुर्वेदी चंद्रकांत पांडे राजेन्द्र जंघेल श्रीमती शशि पांडे सुश्री नेहा तिवारी एवं ऋखीदास वैष्णव निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सविता पाठक, प्रदीप नारायण तिवारी एवं अरुण दुबे थे।

