सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद ने हर्षोल्लास के साथ मनाया करवा चौथ

रायपुर। सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद ने करवा चौथ पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-संवरकर कई रोचक खेलों में भाग लिया। सामूहिक भजन-कीर्तन कर पर्व की पावन भावना को जीवंत किया।

कार्यक्रम में यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि परंपराएं हमें जोड़कर रखती हैं। ये रीति-रिवाज केवल धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी संबंधों के मजबूत स्तंभ हैं। परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने यही संदेश दिया कि जब हम अपनी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, तो हम केवल पर्व मनाते नहीं, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ते हैं और समाज को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम में दीप्ति दुबे, निमों, अल्पना, प्रीती, मिथलेश, रजनी, नीलिमा, ममता आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *