मिसाल न्यूज़
रायपुर। राजीव गांधी वार्ड अंतर्गत साहूपारा तालाब फाफाडीह के पास नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया।
उल्लेखनीय है कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत 11 लाख 69 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल एवं नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोड़ियार सहित पार्षद खगपति सोनी, एल्डरमेन गोपाल सोना, प्रभारी जोन 2 कमिश्नर पी डी घृतलहरे, सहायक अभियंता गोविंद साहेब बंजारे एवं उपअभियंता अनिमेष चंद्राकर उपस्थित थे।

