नगर निगम का दावा- दूर कर लिया गया है पानी का मटमैलापन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम की ओर से आज दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से पानी टंकियों के माध्यम से नलों से जो मटमैला पानी आ रहा था वह समस्या अब दूर कर दी गई है।

नगर निगम की ओर से आज एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि निगम व्दारा 45 टंकियों के माध्यम से पेयजल प्रदान किया जा रहा है। 29 अक्टूबर को हुई बरसात के कारण नदी से प्राप्त कच्चा जल में खेतों से केमिकलयुक्त फसल में से होते हुए पानी का अचानक आने से नदी का जलस्तर 30 इंच ओव्हर फ्लो हुआ था। अभी तक नदी से प्राप्त होते रहे कच्चे जल से कलरयुक्त टरबिडीटी होने से आक्सीडेशन की प्रक्रिया धीमी हो रही थी। यही कारण है कि कारण पानी मटमैला दिखाई पड़ते रहा। यद्यपि पानी को पर्याप्त क्लोरिनेशन एवं फिल्टर के बाद ही प्रदाय किया जाता रहा। कलरयुक्त पानी में कलर दूर करने के लिए ब्लीचिंग पावडर एवं चूने का घोल मिलाया जाता है, जो कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में मिलाया जा रहा है। विगत दिवस 2 स्थानों पर पर मुख्य पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण जोन क्रमांक 1 एवं 8 के कुछ क्षेत्रों में मटमैला पानी आने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मुख्य पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त पाईप को सुधार कर लिया गया है एवं किसी भी प्रकार की दूषित पानी नही मिल रहा है। साथ ही लीकेज सुधार कर पर्याप्त केमिकल का उपयोग करते हुए शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जा रही है। सभी टंकियों में पर्याप्त जलभराव सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *