मिसाल न्यूज़
रायपुर। किसी भी कार्यालय के भवन को निहारने से वहाँ कार्यरत लोगों की कार्य शैली व कार्य क्षमता का आंकलन हो जाता है। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के भवन कार्यकाल में बैठने से, देखने से ही अहसास होता है कि समाज उन्नति की ओर अग्रसर है। उक्त बातें रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित समाज के कार्यालय का लोकार्पण करते हुए कही। साथ ही सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का दीपावाली मिलन समारोह भी आयोजित था।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने समाज के भवन सौंदर्यीकरण एवं दीपावली मिलन समारोह में शामिल जनों को दीपावली की बधाई देते हुवे उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सम्माननीय रहा है। ब्रह्मण समाज ने सभी वर्गों को सही राह दिखाई है। बृजमोहन अग्रवाल ने मंच पर 5 घी के दीपक प्रज्वलित कर सभी को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर उपस्थित अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज से जुड़ संस्कारों,परम्पराओं को जानना चाहिए। विशेष अतिथि एसीपी दीपक मिश्रा ने कहा कि हमारा समाज संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे रहा यह आवश्यक भी है।
सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में कुल पुरुष तुलसी दास जी की पूजा कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर भगवान हनुमान जी की अर्चना कर सबके मंगल की कामना की गई। इस दिवाली मिलन समारोह में गत वर्ष जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के दानदाताओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर, सूर्यमणि मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष आर डी ए,विष्णु दत्त मिश्रा, पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, डी एस परोहा,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष राममूरत शुक्ला, दशरथ प्रसाद शुक्ला,अरुण दुबे,राममूरत तिवारी,अजय तिवारी,दादू भाई त्रिपाठी,आर्यावर्त ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय महासचिव रेखेन्द तिवारी महासचिव बी के मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी ब्रिसनेन्द मिश्रा अरविंद चौबे प्रवीण चौबे मथुरा प्रसाद विजय शंकर पाण्डेय,गौतम ओझा, वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे, राज दुबे, भागवत तिवारी, के एन तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, सुरेश कुमार तिवारी, त्रिभुवन तिवारी, संगमलाल त्रिपाठी, अरविंद दुबे, महेश उपपाध्य, शिवमूरत तिवारी, प्रभाकर तिवारी, बालमुकुंद तिवारी, डॉ अरुणा ओझा , मीरा दुबे, बृजेश त्रिपाठी, कुसुम त्रिपाठी सुसुम शुक्ला, शशि मिश्रा, युवा संगठन के बैद्यनाथ मिश्रा, शिवम् त्रिपाठी, आशीष मिश्रा,आशीष तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, मुकेश तिवारी, एस के मिश्रा, उमेश मिश्रा, शिवेंद्र तिवारी, प्रकाशनारायण शुक्ला, चंद्रशेखर द्विवेदी, ऋषिकेश पान्डेय, प्रभात मिश्रा, सचिन मिश्रा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

