डायबिटीज की नेशनल कॉन्फ्रेंस में डॉ अजय सहाय कृत ”मधुमेह की रामलीला” का चयन… बेंगलूरू में होगा मंचन…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। अंचल के सुप्रसिद्ध फिजिशियन , समाज सेवी और फिल्म अभिनेता प्रो डॉ अजय सहाय द्वारा लिखित, निर्मित एवं निर्देशित संगीत नाटिका ” मधुमेह की रामलीला” का चयन आगामी 19 से 22 नवम्बर तक बेंगलूरू में आयोजित डायबिटीज की नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ है। इसके कॉन्सेप्ट क्रिएटर डॉ राका शिवहरे हैं।

यह नाटिका महामारी की तरह देश भर में पैर पसार रही बीमारी मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें रावण को मधुमेह का प्रतीक दिखाया गया है जिससे बचने के लिए विभिन्न पात्र दोहे और चौपाइयों के रूप में उपाय बताते हैं। विदित हो कि देश भर में इस नाटिका के एक दर्जन से ज्यादा शो हो चुके हैं।इसका प्रसारण दूरदर्शन केंद्र द्वारा भी किया जा चुका है। डॉ अजय सहाय द्वारा लिखित, निर्मित एवं निर्देशित नाटिका ” मधुमेह की मुगल ए आजम” को भी भरपूर सराहना मिली है। यह इंफोटेनमेंट प्रोग्राम भी मधुमेह मुक्त समाज बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

मधुमेह की रामलीला के मुख्य कलाकार हैं: डॉ अजय सहाय, डॉ राका शिवहरे, डॉ स्मित श्रीवास्तव, डॉ नवीन गुप्ता, डॉ शिखा जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता निषाद, तारा साहू, विक्रम जगत, जीतेंद्र निषाद, संतोष वर्मा एवं अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *