सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के भवन में व्यापार, उद्योग, बचत एवं निवेश पर चर्चा

रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के भाटागांव स्थित भवन के तुलसी कक्ष में व्यापार, उद्योग, बचत एवं निवेश विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला की अध्यक्षता एवं उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। व्यापार, उद्योग की बारीकियों पर मुख्य वक्ता सी ए मदन मोहन उपाध्याय एवं बचत व निवेश पर राजेन्द्र शर्मा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने उपस्थित सदस्यों के सवालों का जबाब भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर समाज के संरक्षक दुर्गा शंकर परौहा ने अपने उदबोधन में इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजमोहन उपाध्याय, मित्रेश दुबे जी, राजेश त्रिपाठी, सीए सतीश शुक्ला, संजय तिवारी, प्रतीक दुबे, आयाम मिश्रा, रमेश उपाध्याय, अखिलेश पाठक, विजयकान्त शर्मा, निशान्त मिश्रा, सुभाष शुक्ला, शिवशंकर शुक्ला, मनीष शर्मा, आशीष चंद, राजू महराज, एस एम तिवारी, सन्तोष पान्डेय, गौरव त्रिपाठी, शिवमूरत तिवारी ( भोला तिवारी), प्रमोद शुक्ला, राजेश सोनी, दिनेश शुक्ला ( अध्यक्ष विप्र वाहिनी), रमेश शुक्ला ( सचिव विन्धेश्वर महादेव मन्दिर), जे पी शर्मा, प्रदीप मिश्रा, राजेश शर्मा, आलोक द्विवेदी, श्रीकृष्ण उपाध्याय महेंद्र पान्डेय, दिनेश मिश्रा, संदीप शुक्ला, श्रीमती मीनाक्षी तिवारी, श्रीमती कृष्णा पाठक, श्रीमती सुमन त्रिपाठी, कु. शुभ त्रिपाठी, श्रीमती अनीता तिवारी एवं श्रीमती बृजेश त्रिपाठी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *