गरिमामय समारोह में निगम अफसरों-कर्मचारियों ने दी अरविंद शर्मा को बिदाई

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर नगर निगम अपर कमिश्नर अरविंद शर्मा को राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। नगर निगम मुख्यालय में उनका बिदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने शाल एवं श्रीफल से शर्मा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बिदाई समारोह में निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि अरविंद शर्मा ने नगर निगम के अपने सेवाकाल में राजस्व विभाग की जिम्मेदारी का वहन करते हुए ऑनलाईन एवं डिजिटल प्रणाली से राजस्व कर वसूली की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाजारों की व्यवस्था को सुगम बनाया। अपर कमिश्नर अभिषेक अग्रवाल , रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल, प्रभारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने शर्मा के कार्यों की सराहना की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। अरविंद शर्मा ने नगर निगम में अपनी सेवाओं के दौरान साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त जयंत नाहटा, उपायुक्त राजस्व आर. के. डोंगरे, श्रीमती कृष्णा देवी खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे एवं अंत में आभार प्रदर्शन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *