अब क्या होगा… सवाल… ‘तही मोर सोना’ में 6 को मिलेगा जवाब

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तही मोर सोना’ 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इसमें संजय साहू एवं सोनाली सहारे की जोड़ी नज़र आएगी। प्रोड्यूसर सृष्टि अग्रवाल ने बताया कि ‘तही मोर सोना’ सस्पेंस थ्रिलर है। “अब क्या होगा…” फ़िल्म देखते समय यह सवाल दर्शकों को बांधे रखेगा।

एक प्रेस वार्ता में प्रोड्यूसर सृष्टि अग्रवाल ने बताया कि मैं बलौदाबाजार में पली बढ़ी। दिल्ली में भी रहकर पढ़ाई की। अपने शहर बलौदाबाजार में बचपन में खूब फ़िल्में देखी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद लगा कि कोई बड़ा काम करना है। बहुत सोच विचार के बाद मैंने फिल्म निर्माण को चुना। ‘तही मोर सोना’ सस्पेंस थ्रिलर होने के साथ एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें भरपूर कॉमेडी भी है| आपको एकदम नया कंटेंट मिलेगा। हीरो संंजय साहू ने बताया कि ‘तही मोर सोना’ मेरी दूसरी फ़िल्म है। इसके पहले मेरी ‘तैं मोर लव स्टोरी’ आ चुकी है। नायिका सोनाली सहारे ने बताया कि ‘तही मोर सोना’ मेरी सातवीं छत्तीसगढ़ी फिल्म है।

फिल्म  के सह निर्माता नागेश्वर साहू एवं निर्देशक आर.के. पटेल हैं। मुख्य सहायक निर्देशक राजेंद्र बालक एवंं सहायक निर्देशक रमेश ब्रह्म हैं। मुख्य कलाकार संजय साहू, सोनाली सहारे, दादू साहू, राकेश ओझा, संतोष साहू, दिव्या नागदेवे, रानू साहू, पिंकी साहू, अभिषेक वर्मा, लोकेश साहू, कैलाश साहू, सूरज वैष्णव, राम वर्मा, मोहन यादव, टिकेश्वर वर्मा, कान्हा यादव, भवानी, हुलास यादव, आदित्य बाजपेई, करण साहू, सागर साहू, भुनेश्वर डहरिया, सुरेंद्र शर्मा एवं संदीप पांडे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर अलक राय (अमन पिक्चर्स) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *