कांग्रेस लाई 30 प्रत्याशियों की सूची, भूपेश पाटन व बाबा अम्बिकापुर से… डॉ. रमन के खिलाफ गिरीश देवांगन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज नवरात्रि के प्रथम दिवस 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन एवं उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर से चुनावी मैदान में होंगे। अन्य मंत्रियों में अमरजीत भगत सीतापुर, उमेश पटेल खरसिया, जय सिंग अग्रवाल कोरबा, डॉ. शिव कुमार डहरिया आरंग, श्रीमती अनिला भेंडिया डौंडीलोहारा, ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, रविन्द्र चौबे साजा, गुरु रुद्र कुमार नवागढ़, मोहम्मद अकबर कवर्धा, मोहन मरकाम कोंडागांव एवं कवासी लखमा कोटा से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट से चुनाव लड़ेंगे। राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस से गिरीश देवांगन चुनावी मैदान में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *