कई मोहल्लों में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने किया जनसम्पर्क… पार्टी के लोगों के साथ सुनी ‘मन की बात’

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने जनता से सीधे संवाद करते हुए समर्थन मांगा। मिश्रा के चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। मिश्रा ने रविवार को ईरानी डेरा राजा तालाब, गोवर्धन चौक, राजेंद्र नगर, समलेश्वरी नगर, मंडी गेट, इंदिरा आवास त्रिमूर्ति नगर, शिवनगर खम्हारडीह, शांतिपारा, कुंदरापारा, राजीव आवास लाल गंगा, सृष्टि अपार्टमेंट व वीरांगना अवंतीबाई चौक डब्लूआरएस कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इसके अलावा वे एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। मिश्रा ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात भी सुनी।

ईरानी डेरे में हुआ स्वागत- पुरंदर मिश्रा ने दोपहर में राजातालाब स्थित ईरानी डेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिश्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हर एक वोट जरुरी है। सभी कार्यकर्ता इस दिशा में कार्य करें और अपना पूर्ववत योगदान देते हुए भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लें। भाजपा सामाजिक व आर्थिक रुप से पिछड़े सभी वर्गों को लेकर देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बनाना चाहती है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

चाय की चुस्कियों के बीच चली चर्चा- जनसंपर्क के दौरान पुरंदर मिश्रा ईरानी डेरा पंडरी स्थित यावर अली के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पी और लंबी चर्चा के साथ चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर बाबर अली, प्रीतम महानंद, जान अली, अनवर अली, मुज अली, जाना भाई, अल्ताफ खान, अमीन खान, शाहबर अली, मजहर हुसैन, अरबाज अली, अमीर अली, अजीम अली व इमरान अली उपस्थित थे।

साहू समाज के लोगों से हुई मुलाकात- पुरंदर मिश्रा ने पुराना राजेंद्र नगर सतबहनिया मंदिर के पास गोवर्धन चौक में साहू समाज के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पार्षद सीमा संतोष साहू, पार्षद रोहित साहू, कार्यक्रम संयोजक देवदत्त, रामबगस साहू, छगन साहू, बाबूलाल साहू, माधव साहू, संतोष साहू, प्रवीण साहू व नीलकंठ साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

पुजारियों से मांगा आशीर्वाद- जनसंपर्क अभियान के क्रम में सामाजिक भवन में आयोजित पुजारियों के सम्मेलन में भी भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। यहां उन्होंने पुजारियों के चरण छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा।

जैन दादाबाड़ी में साध्वियों ने दिया आशीर्वाद- राजधानी के एमजी रोड स्थित श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी में रविवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने पावन निश्रा प्रदाता नवकार जपेश्वरी शुभंकरा सहित साध्वियों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जैन समाज के लोगों से चर्चा करते हुए विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष विजय कांकरिया (कन्नू), कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार भंसाली, नरेश बैदमुथा व राजेंद्र गोलछा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सैकड़ों की भीड़ में हुई मन की बात- रविवार को भाजपा मंडल तेलीबांधा के जय जवान चौक में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 106 वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। मोदी के मन की बात सुनने लिए यहां सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी पहुंचे। मन की बात सुनने के बाद मिश्रा ने भाजपा मंडल तेलीबांधा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। मन की बात का सीधा प्रसारण सुनने के लिए यहां रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा चुनाव संचालक लोकेश कावड़िया, विधानसभा संयोजक नलनिश ठोकने, भाजपा मंडल तेलीबांधा अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, महामंत्री राकेश शर्मा, जीवन साहू, पंकज प्रधान, सीमा संतोष साहू, अजीत खुरा, राजेंद्र शेंद्रे, सुमीत खुरा, देवराज महानंद, नेहरु नारायण, जयराम निहाल व प्रदीप ग्वाल सहित बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *