नारी शक्ति ने किया पुरंदर मिश्रा के पक्ष में प्रचार

रायपुर। रायपुर उत्तर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में भाजपा समर्थित महिलाओं ने जनसंपर्क किया। भाजपा मंडल शंकर नगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड अंतर्गत पार्वती नगर में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती मिश्रा के साथ भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया। इनमें प्रमुख रुप से अर्चना शुक्ला, ज्योति शुक्ला, संतोषी यादव, कपिला सिंह, माधुरी पंडा, ममता षडंगी, रश्मि देवता, निर्मला मिश्रा, कविता मिश्रा, पिंकी मिश्रा, अनुपमा प्रधान, बबीता भुवनेश्वर, रिया देवता, भूमि मिश्रा, शिवली देवता, नूपुर देवता, आकृति देवता, आद्या मिश्रा, नम्रता मिश्रा और स्वयंप्रभा मिश्रा सहित अन्य शामिल थीं।

जनसंपर्क के दौरान पार्वती नगर की महिलाओं ने चुनाव प्रचार पर निकली महिलाओं के साथ अपने दुख-दर्द भी बांटे। समस्याओं रखते हुए उन्होंने कहा- मुहल्ले में सफाई का बुरा हाल है। नशेड़ी तत्वों की असहज हरकतों के कारण दहशत का माहौल बना रहता है। रात में भी जगह-जगह असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। इसके बावजूद पुलिस की कार्यशैली सुस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। समस्याएं सुनकर सरस्वती मिश्रा ने बस्ती की महिलाओं को आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पुरंदर मिश्रा सबसे पहले जनहित से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की दिशा में काम करेंगे और यही उनकी प्राथमिकता भी है। नशाखोरी रोकने, युवाओं के लिए बेहतर रोजगार की व्यवस्था करने और सख्त कानून-व्यवस्था बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *